Fatehpur News: किसान से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख छीने
फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: असोथर,संवाददाता। थाना क्षेत्र में गेहूं बेचकर घर लौट रहे किसान से बदमाशों ने एक लाख से अधिक की नकदी छीन ली और फरार हो गए। किसान ने शोर मचाया तब तक दो बाइकों में सवार चार बदमाश रकम लेकर फरार हो गए। किसान ने अपने ही भाई पर लूट का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द खुलासे का दावा किया है।थाना क्षेत्र के बर्रा बगहा मजरे सरकंडी निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह सोमवार की रात करीब आठ बजे गेहूं बेचकर मिले एक लाख एक हजार 500 रुपये लेकर घर लौट रहा था। मनावा रेसम बाग के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और नकदी छीनकर फरार हो गए। रामचंद्र ने आशंका जताई है कि पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई सोहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिलाया है। घटना के बाद पीड़ित ने असोथर थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.