फतेहपुर, अक्टूबर 16 -- Fatehpur News: बिंदकी। कानपुर के घाटमपुर पुत्री के घर से लौटा अधेड़ लेकिन घर नहीं पहुंचा। दूसरे दिन ही गांव के पास स्थित बाग के एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के सदान बदान का पुरवा गांव निवासी अधेड़ किसान शिवबरन यादव अपनी पुत्री रश्मि के घर घाटमपुर से बीती गुरुवार की शाम पांच बजे गांव के लिए निकले थे। देर शाम होने के बाद भी किसान घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो उठे। रात होते ही परिजन खोजबीन में जुट गए लेकिन कुछ पता नही चल सका। शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में आम के पेड़ से गमछा के सहारे किसान फंदे पर...