Fatehpur News: किसानों पर दर्ज मुकदमें हो वापस, अपराध पर लगे रोक..गरजे भाकियू नेता
फतेहपुर, सितम्बर 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। किसानों पर दर्ज मुकदमों और खाद की किल्लत से जूझ रहे काश्तकारों की समस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) ने नहर कालोनी में आवाज बुलंद की। कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे पुलिस वापस लें,जनपद में बढ़ते अपराध पर रोक लगे और बंद सहकारी समितियों को चालू कराते हुए कास्तकारों को जरूरत के मुताबिक खाद मुहैया कराएं। 23 सितंबर को डीएम के साथ वार्ता के प्रस्ताव बाद उन्होंने एसडीएम सदर को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद की कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। पुलिस किसानों को टारगेट कर मुकदमें दर्ज कर रही है। पिछले दिनों ललौली और खागा में किसानों पर गलत तरीके से केस दर्ज किया है, जिसे संगठन बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने किसानों पर दर्ज केस वापस लिए जाने की मांग की है। जिलाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.