Fatehpur News: किसानों की समस्या हल कराए
फतेहपुर, जुलाई 20 -- Fatehpur News: बिंदकी। ललौली चौराहे के पास किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि सरकार को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद तथा बीज के दाम कम करने चाहिए। कहा की देश में किसान आयोग का गठन व समस्याएं हल की जाएं। प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा लोगों की समस्याएं ठीक से नहीं सुनी जाती है। विधवा तथा वृद्धा पेंशन भी बढ़ाने की मांग रखी। कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती देने का जोर भरा। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका पाल, प्रदेश सचिव शांति देवी के अलावा लक्ष्मी देवी, राजरानी, सुमित्रा, शालिनी, नम्रता, सुधा, अरविंद, तेजपाल, राम बहादुर, रामू कुशवाहा सहित तमाम लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.