Fatehpur News: किशोर की मौत पर रेलवे ट्रैक पर बैठे ग्रामीण
फतेहपुर, अगस्त 24 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह फ्रेट कॉरिडोर की पटरी पार कर रहा 13 वर्षीय एक किशोर अचानक आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की इस तरह अचानक हुई मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर जमकर हंगामा किया और मौके पर फुटओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव निवासी लल्लू रैदास का 13 वर्षीय बेटा शिवबाबू सोमवार सुबह करीब आठ बजे सतनरैनी रेलवे स्टेशन के पास से गुजरे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी की चपेट में वह आ गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया।सुबह सुबह हुई इस दुर्घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.