फतेहपुर, जुलाई 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर । नाबालिग के अपहरण और पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी को धाता पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया है। धाता पुलिस ने बताया कि कौशांबी जनपद के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा गांव निवासी अनुज सोनकर उर्फ अमरजीत सोनकर के खिलाफ एक किशोरी के अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी लगातार फरार चल रहा था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उस पर दस हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस के अनुसार अपहृत किशोरी की सकुशल बरामदगी 8 मार्च 2026 को ही कर ली गई थी। यह भी पढ़ें- Meerut News: करीब दो साल बाद किशोरी बरामद इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार को धाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्...