फतेहपुर, सितम्बर 6 -- Fatehpur News: विजयीपुर। नगर पंचायत किशनपुर में अन्ना गोवंश की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से 500 गोवंश की क्षमता वाली स्थायी गौशाला बनकर तैयार होने के बावजूद इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। बारिश के दौरान गौशाला की नवनिर्मित चहारदीवारी गिरने से निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। संचालन में देरी के कारण एक सैकड़ा से अधिक अन्ना गोवंश कस्बे की सड़कों पर डेरा जमाए हैं। दिनभर गोवंश खेतों में घूमते हैं और शाम ढलते ही किशनपुर कस्बे के रामपुर चौराहा, मंडी चौराहा और पावर हाउस के पास मुख्य मार्ग पर झुंड बनाकर बैठ जाते हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है और अंधेरे में हादसे की आशंका बनी रहती है। बारिश से बचने के लिए गोवंश पेड़ों के नीचे और घरों के बरामदों में भी शरण ले रह...