Fatehpur News: किन्नर को शादी का झांसा देकर पांच लाख ठगे
फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: खखरेरु। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किन्नर ने सैलून संचालक पर शादी का झांसा देकर जेंडर परिवर्तन कराने और पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। किन्नर ने एसपी से शिकायत की है। किन्नर ने बताया कि सैलून में बाल कटवाने गई थी। इसी दौरान संचालक से बातचीत शुरु हुई। संचालक ने शादी का वादा कर जेंडर परिवर्तन कराने की बात कही। इसके बाद वह उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां जेंडर परिवर्तन कराया गया। आरोपी ने मकान बनवाने और बहन की शादी के नाम पर उससे पांच लाख रुपये ले लिए। मकान बनने के बाद भी उसे घर नहीं ले गया और विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौज की। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में समझौता हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.