Fatehpur News: काशीपुर में दूसरी बार लगा स्वास्थ्य शिविर, 42 मरीजों का उपचार
फतेहपुर, सितम्बर 21 -- Fatehpur News: विजयीपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल के मजरे काशीपुर में बुखार, जुकाम समेत अन्य बीमारियों के मरीज बढ़ने पर सोमवार को दूसरी बार स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। पीएचसी विजयीपुर की स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई। शिविर में कुल 42 मरीजों का इलाज किया गया, वहीं 10 मरीजों की खून की जांच कराई गई। शिविर में डा. अशोक, डा. नवीन, डा. रणवीर और डा. भरत की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बुखार, जुकाम और अन्य लक्षणों वाले मरीजों को दवाएं दी गईं। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के लिए घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, स्वच्छ पानी पीने और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। पीएचसी प्रभारी डा. बृजेश पांडे ने बताया कि काशीपुर में बुखार और जुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.