फतेहपुर, अक्टूबर 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता भाकियू महात्मा टिकैत गुट के राष्ट्रीय महासचिव रामदत्त मिश्रा ने यूरिया, खाद की कालाबाजारी पर नाराजगी जाहिर की है। कहा कि समितियों में खाद न मिलने के कारण दुकानदारों द्वारा ओवर रेटिंग की जा रही है। जिसके चलते डीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा।राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश भर में किसानों को डीएपी यूरिया, उर्वरक कहीं भी नहीं मिल पा रही है। जिससे किसान बुवाई के लिए खासे परेशान हो रहे हैं। बताया कि दुकानदारों द्वारा की जाने वाली ओवर रेटिंग के चलते 550 रुपये की डीएपी दो हजार व 600 रुपये की यूरिया 22 सौ रुपये में लेने के लिए किसान मजबूर हो रहा है। जबकि 264 रुपये मूल्य की यूरिया किसानों को दुकानों पर 600 रुपये में लेनी पड़ रही है। इतना ही नहीं आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के बाद संबंधि...