Fatehpur News: कार सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीना
फतेहपुर, सितम्बर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मलवां थाना क्षेत्र के कान्धी गांव निवासी रामश्री पत्नी इन्द्रपाल सोमवार की सुबह अपनी बेटी रेखा से मिलने कांशीराम कालोनी जा रही थीं। बताया कि बेटी के घर के पास पहुंचते ही सफेद रंग की काली छत वाली कार में सवार चार अज्ञात लोगों ने उनके पास गाड़ी रोकी। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी प्रयागराज की ओर भाग निकले। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की पहचान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.