फतेहपुर, जुलाई 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सर्विस लेन पर पार्किंग की व्यवस्था ने कार्यक्रम के बाद बनने वाले जाम के हालात को खत्म कर दिया, लेकिन इकट्ठा हाईवे की तरफ आई भीड़ से खाकी की सांसे फूलने लगी थी।हाईवे पर ट्रैफिक नहीं रोका गया था। लोग हाईवे पार कर इधर से उधर जा रहे थे, जिसके चलते हादसे का खतरा बढ़ गया था। हालांकि चप्पे चप्पे पर मौजूद पुलिस बल लोगों को हाईवे पार करने से रोकती रही। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर की गई तैयारी कार्यक्रम शुरु होने के पहले से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक दुरुस्त नजर आई। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: हेलीकाप्टर देखने के लिए लगाई दौड़ कार्यक्रम स्थल के आसपास बनाए गए सुरक्षा घेरे के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बनाया गया प्लान कारगर साबित हुआ। ...