Fatehpur News: कानपुर से मंगवाया ब्लड..बिना चढ़ाए आपरेशन पर प्रसूता की मौत, हंगामा
फतेहपुर, अगस्त 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। निजी अस्पतालों में मरीजों के इलाज में बरती जा रही लापरवाही का सिलसिला नहीं थम रहा है। मरीजों की मौत के बाद कदम बढ़ाने वाला विभाग भी सवालों के घेरे में है। बुधवार शहर के आबूनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती एनेमिक महिला के लिए कानपुर से खून मंगवाया गया। बिना ब्लड चढ़ाए आपरेशन किए जाने से प्रसूता की मौत होने पर अस्पताल में हंगामा मच गया। हालात को भांप नर्सिंग होम का स्टाफ मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस पहुंच से परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मकदूमपुर निवासी 30 वर्षीय पूनम पत्नी अनूप को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के आबू नगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि डाक्टर ने महिला में ब्लड की कमी बताई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.