फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर। कल्यानपुर पुलिस ने गुरुवार को शातिर चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। उसने चार शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एलईडी टीवी, बैटरी, इनवर्टर, डीजे उपकरण, नगदी सहित चोरी की स्कूटी और बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर कानपुर नगर के हंसपुरम निवासी शफीक व साजिब और मदोकीपुर निवासी माशूक शाह व राशिद उर्फ रमजान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वह सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाकर ताला तोड़ते थे। चोरी का सामान वह कानपुर के सुजानपुर में एचपी पेट्रोल पंप के पास स्थित एसबी इंटरप्राइजेज कबाड़ दुकान के संचालक मोहम्मद सैफ को बेचते थे। बरामद सामान में एक एलईडी टीवी, दो बैटरी, दो इनवर्टर, आठ किलो तांबा तार, एक स्कूटी, एक बाइक, दो एंड्रायड मोबाइल और 395...