Fatehpur News: कांवड़ियों को पुलिस देगी संगम का पवित्र गंगाजल
फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी थानों, पुलिस चौकियों और प्रमुख पुलिस सहायता केंद्रों पर प्रयागराज संगम का पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराया गया है। यह जल कांवड़िये प्राप्त कर सकेंगे। यात्रा के दौरान भीड़, दुर्घटना या अन्य कारणों से यदि किसी श्रद्धालु की कांवड़ खंडित हो जाती है या उसमें भरा गंगाजल गिर जाता है, तो उसे दोबारा प्रयागराज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे शिवभक्त निकटतम थाना, पुलिस चौकी, सहायता केंद्र या मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क कर तत्काल संगम का पवित्र गंगाजल प्राप्त कर सकेंगे और अपनी यात्रा बिना बाधा के आगे जारी रख सकेंगे। यह भी पढ़ें- मेरठ-हापुड़ मार्ग पर दिखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.