Fatehpur News: कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश ने दी गर्मी से राहत
फतेहपुर, जुलाई 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। दोआबा में मंगलवार की सुबह कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से उमस ने लोगों को परेशान भी किया। शहर से लेकर ग्रामीणांचलों के कई स्थानों पर नाला नालियों की सफाई न होने से जलभराव की स्थिति रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज से मध्यम बारिश हुई। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया और कई मोहल्लों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर के रानी कालोनी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.