Fatehpur News: कल्यानपुर में रफ्तार की मार में किन्नर समेत दो की मौत
फतेहपुर, नवम्बर 26 -- Fatehpur News: चौडगरा,संवाददाता। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किन्नर समेत दो लोगों की मौत हो गई। बड़ौरी ओवरब्रिज के पास भोर पहर अज्ञात वाहन की टक्कर से किन्नर की जान चली गई, जबकि बक्सर मार्ग पर पीछे से आई बाइक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पहली घटना बड़ौरी ओवरब्रिज के पास की है। सदर कोतवाली निवासी 32 वर्षीय सोनी किन्नर उर्फ रानी बुधवार भोर पहर करीब पांच बजे सड़क हादसे का शिकार हो गईं। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गईं और जब तक उसको अस्पताल पहुंचाया जाता उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछतांछ में पता चला है कि सोनी अक्सर वाहन चालकों से रुपये लेने के लिए टोल के पास आती थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। दूसरी घटना कल्यानपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.