Fatehpur News: करोड़ों की लागत से बना मुत्तौर पीएचसी वार्ड आया के भरोसे
फतेहपुर, जुलाई 5 -- Fatehpur News: बहुआ, संवाददाता। असोथर ब्लाक के मुत्तौर गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता का शिकार हो रहा है। कभी डॉक्टर, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से गुलजार रहने वाला यह अस्पताल मौजूदा समय में वार्ड आया के सहारे संचालित हो रहा है। डॉक्टरों की तैनाती न होने से क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के लोगों को मामूली इलाज के लिए भी दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। वर्ष 2015 में तैयार हुए इस पीएचसी में शुरुआत में डॉक्टर, एएनएम, फार्मासिस्ट समेत पूरा स्टाफ तैनात था। करीब तीन-चार वर्षों तक यहां ओपीडी और प्रसव जैसी स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित होती रहीं। समय के साथ स्टाफ कम होता गया और अब अस्पताल में नियमित डॉक्टर तक मौजूद नहीं हैं। इससे मरीजों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.