Fatehpur News: कराह रही स्वास्थ्य व्यवस्था,अन्ना भी दे रहे दर्द
फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: विजयीपुर, संवाददाता क्षेत्र में बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था व अन्ना गोवंशों से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों ने पंचायत की। किसानों का कहना था कि समस्याओं से त्वरित निजात दिलाई जाए, जिससे किसानों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।पीएचसी में शुक्रवार को भाकियू अरा ने पंचायत की, ब्लाक अध्यक्ष सत्यम भदौरिया ने कहा कि क्षेत्र में अन्ना गोवंश से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। अन्ना गोवंशो को गौशालाओं में न पहुंचाए जाने के कारण किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था के चरमराने से लोगो को परेशानियां हो रही हैं, वहीं इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जिसे सुधारने के बजाय विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: भाकियू (अरा) की महापंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.