Fatehpur News: करंट में झुलसा मिस्त्री, कानपुर रेफर
फतेहपुर, अक्टूबर 28 -- Fatehpur News: बिंदकी। कुंवरपुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी के सामने स्थित बालाजी राइस में कार्यरत मिस्त्री मुकेश निवासी थाना आनापुर के चंदौली, बिहार का रहने वाला है। बुधवार को मिस्त्री ग्राइंडर का तार बोर्ड में लगाते वक्त करंट की चपेट में आ गया। जिससे मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। कंपनी के अन्य मजदूर व ठेकेदार मौके पर पहुंचे और मिस्त्री को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.