Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन झुलसा
फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: खखरेरु। थाना क्षेत्र के तारापर गांव में ट्यूबवेल के लिए 11 हजार वोल्ट की लाइन जोड़ते समय संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऐमापुर निवासी लवलेश सिंह कनपुरवा उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। गुरुवार शाम वह तारापर गांव में एक किसान के ट्यूबवेल के लिए 11 हजार वोल्ट की लाइन जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से झुलस गए। जेई धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि हवाई करंट लगने से लाइनमैन झुलस गया है। उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.