Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के दवन्नापर मजरे सलेमपुर गोली में 28 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।युवक अपने खेत में लगे सबमर्सिबल पंप को चालू करने गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। दवन्नापर मजरे सलेमपुर गोली निवासी किसान गनेश सिंह का पुत्र बुधराम (28) देहरादून में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार की शाम ही काम से लौटकर घर आया था। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह टहलने के लिए निजी नलकूप की तरफ गया था। जैसे ही उसने सबमर्सिबल चालू करने का प्रयास किया तो करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को जिस घर में बेटे के लौटने पर खुशी का माहौल था, सोमवार को वहां कोहराम मच गया। बुधरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.