फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर लोहान खेड़ा गांव में खेत की ओर गए पूर्व प्रधान के 36 वर्षीय बेटे की बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी बाबू पासवान का बेटा अनुज शनिवार सुबह करीब दस बजे अपने खेतों की ओर गया था। खेत के पास बने बारातशाला के नजदीक बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा था। अनुज अनजाने में टूटे तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से गंभीर झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में अनुज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

हिंदी हिन्दु...