फतेहपुर, जुलाई 23 -- Fatehpur News: चौडगरा। कल्यानपुर थाना के बड़ौरी गांव में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। बड़ौरी गांव निवासी अंशू सविता हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों ने बताया कि सुबह समरसेबल पंप के पास पानी भर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिजन जान पाते उसकी मौत हो गई थी। परिजन फिर भी जीवित होने की आशा में मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंशू चार भाइयों शेखर, शौरभ, रितिक में सबसे छोटा था। मां श्यामा देवी रो रोकर बेहाल रहीं। अंशू के पिता सुशील की पहले ही मौत हो चुकी है। पति के बाद अब बेटे की मौत ने श्यामा देवी को झकझोर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...