Fatehpur News: करंट की चपेट में आकर मां-बेटी और बेटा झुलसे
फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: हंसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के बुधईयापुर मजरे एकारी गांव में गुरुवार दोपहर करंट की चपेट में आकर मां-बेटी और बेटा झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे में एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। बुधईयापुर निवासी चंदा देवी के घर के बाहर बरामदे में टीनशेड पड़ा है। टीनशेड के पोल में एक बकरी बंधी थी। चंदा देवी बकरी खोलने लगीं। इसी दौरान पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर वह उससे चिपक गईं। मां को बचाने के लिए बेटी रंजना दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। इसी बीच बेटा राजन मौके पर पहुंचा और मां-बेटी को बचाने का प्रयास करने लगा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। तीनों पोल के पास करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्राम प्रधान के पति कमल साह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.