फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बिजली विभाग ने शहर की नई बस्तियों में कनेक्शन तो बांट दिए लेकिन बिजली के पोल लगाना भूल गए। नतीजन नई बस्तियों में बल्लियों के सहारे खींची जाने वाली बिजली की लाइन के चलते आए दिन उपभोक्ताओं को फाल्ट की समस्या का सामना करना पड़ता है। फाल्ट आने के कारण उपभोक्ताओं में रोष दिखाई दे रहा है। शहर के कलेक्टरगंज, टीचर्स कालोनी, रामानगर कालोनी, आधारपुर, बक्सपुर, राधानगर, नासिरपुर आदि स्थानों पर बल्लियों के सहारे खींची गई बिजली की लाइन से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि बल्लियों के टूट जाने के साथ ही टेढ़ी हो जाने के कारण तारों का जाल झूलता दिखाई देता है। जिससे मोहल्ले वासियों पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। बक्सपुर निवासी के लोगों ने कहा कि नई बस्ती में कनेक्शन दिए गए हैं। लेकिन...