फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बिजली विभाग के सभी डिवीजनों में ऐसे भी उपभोक्ता शामिल हैं जिन्होने अस्थाई रूप से आनलाइन कनेक्शन कटने के बाद भी बिल जमा नहीं किया। ऐसे उपभोक्ताओं पर करीब आठ करोड़ रुपये की बकाएदारी है, जिसके चलते अब विभाग इनके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए री-चेकिंग अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। जिसमें कनेक्शन जुड़े पाए जाने पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। पिछले स्मार्ट मीटर लगने के बाद 16 हजार से अधिक बकाएदारों के आनलाइन कनेक्शनों को अस्थाई रूप से काट दिया था। लेकिन इनके द्वारा कनेक्शन कटने के बाद भी बकाये बिल की राशि जमा नहीं की, उपभोक्ताओं की उदासीनता के चलते विभाग ने अभियान शुरू किए जाने की कवायद शुरू कर दी है। बताते हैं कि इन उपभोक्ताओं पर करीब 8.13 करोड़ के आसपास का बकाया है। वहीं ऐसे भी 25 सौ उपभोक्ता...