Fatehpur News: कच्ची दीवार ढहने से नानी की मौत नातिन घायल
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: मलवां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार ढहने से नानी और नातिन मलबे में दब गईं। हादसे में गंभीर घायल नानी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि नातिन को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।शीतलपुर गांव निवासी शिवकुमार की 62 वर्षीय पत्नी यशोदा देवी अपनी 18 वर्षीय नातिन संजना पत्नी धर्मपाल के साथ कमरे में बैठी थीं। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक कमरे की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार गिरने से दोनों मलबे में दब गईं। हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया जाने लगा। रास्ते में ही यशोदा देवी ने दम तोड़ दिया। नातिन संजना को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.