फतेहपुर, अगस्त 13 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर मजरे कुरा गांव में गुरुवार सुबह एक खंडहर नुमा मकान की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दो महिलाएं दब गई। दोनों को ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां एक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नंदापुर गांव निवासी 65 वर्षीय मैकी सुबह करीब सात बजे पड़ोसी 60 वर्षीय रामसखी के साथ घर के पास ही एक किराना की दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। घर से कुछ दूरी पर खाली पड़े एक खंडहर नुमा मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। यह भी पढ़ें- दिवार गिरने से दबकर महिला की मौत दोनों महिलाएं दीवार के मलबे में दब गईं। चीख पुकार सुनकर मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। मलबा हटाने में करीब दस मिनट लग गए। दोनों को हरदों सीएचसी ल...