फतेहपुर, अगस्त 14 -- Fatehpur News: जहानाबाद। थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर मकान में बकरियां खोलने गई वृद्धा के ऊपर कच्ची छत भर-भराकर गिर गई। मलबे में दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं क्षेत्रीय विधायक ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सरकारी मदद का आश्वासन दिया है। चिल्ली गांव निवासी राम बहादुर उत्तम की बकरियां उनके बड़े भाई राम अवतार के बरामदे में बंधी थीं। मकान का यह हिस्सा पिछले कई सालों से जर्जर हालत में था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राम बहादुर की 64 वर्षीय पत्नी विष्मा देवी बकरियों को चारा खिलाने और उन्हें खूंटे से खोलकर अपने घर लाने गई थीं। इसी दौरान बरामदे की कच्ची छत अचानक भर-भराकर गिर गई, जिसके मलबे में ...