Fatehpur News: कचरा प्रबंधन केंद्र बने शोपीस गांवों में गंदगी का अंबार
फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: खखरेरू। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों की लागत से कचरा प्रबंधन केंद्र बनवाए गए, लेकिन धाता व विजयीपुर ब्लाक में बने कचरा प्रबधंन केंद्र महज शोपीस ही साबित हो रहे हैं। वहीं कूड़ा उठान के दिए जाने वाले वाहन भी धूल फांक रहे हैं, नतीजतन गांव के गलियारे गंदगी से पटे पड़े हैं। जिससे बीमारियां फैलने की आशंकाओं से ग्रामीण घिरे हैं। विजयीपुर ब्लाक की तक्कीपुर व कठरिया ग्राम सभा में कूड़ा न उठने से मुख्य मार्गों पर गंदगी पसरी है। धाता-विजयीपुर मार्ग से जुड़ने वाला करीब 300 मीटर मार्ग पूरी तरह खराब हो चुका है। एक तरफ दलदल तो दूसरी तरफ जलभराव से विद्यालय के बच्चों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी प्रकार शिवपुरी, कुल्ली, दरियापुर सहित धाता ब्लाक के हकीमपुर खंतवा, कबरा, पौली, जहांगीरनगर, बैरी, नसीरपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.