Fatehpur News: कंबल बेचने के बहाने जेवर ले जाने वाले शातिर दबोचे
फतेहपुर, अगस्त 5 -- Fatehpur News: थरियांव। थाना पुलिस ने कंबल बेचने के बहाने घर में घुसकर महिला के जेवर चोरी करने वाले दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो कान के झुमके, एक कमरबंद पेटी, दो कंबल और 15 सौ रुपये नकद बरामद किए हैं। दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को थाना क्षेत्र के औरई गांव निवासी शंकुल्ला पत्नी छेदू दिवाकर ने बताया था कि कुछ अज्ञात व्यक्ति पानी पीने के बहाने उनके घर आए। उन्होंने झाड़-फूंक का झांसा देकर ध्यान भटकाया। इसी दौरान उनके दो साथी, जो कंबल बेचने वाले बनकर घर पहुंचे थे, मौका पाकर घर के अंदर घुस गए और कमरबंद पेटी तथा कान के झुमके चोरी कर फरार हो गए। जाते समय आरोपी अपने साथ लाए दो पोटली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.