फतेहपुर, सितम्बर 9 -- Fatehpur News: बिंदकी। बैंक खाते में रकम भेजने का फर्जी स्क्रीनशॉर्ट दिखाकर कंपनी का सुपरवाइजर कीमती सामग्री उठा ले गया। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने के बाद भुगतान न होने की जानकारी पर कंपनी को सूचना देते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी राम सिंह ने पुलिस को बताया कि मिलका कंपनी के सुपरवाइजर ने बीती रात करीब नौ बजे मोबाइल में एक स्क्रीनशॉट भेजा गया। जिसमें उनके खाता में आठ हजार रूपए भेजने का मैसेज दिखाया गया। जिस पर पीड़ित ने कंपनी के सुपरवाइजर को दूध की मशीन और कांटा दे दिया। पीड़ित ने बताया की दूसरे दिन बैंक में खाता चेक कराया तो पैसा खाता में नहीं आया। पीड़ित ने बकाया रकम दिलाए जाने की मांग पुलिस से की है। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि कंपनी के मालिक से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित का बक...