फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: बहुआ। सीएमओ ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शैलेन्द्र कुमार गौतम अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। वहीं फार्मासिस्ट अनिल और डा. आभा मौजूद मिलीं। वहीं ओपीडी की कुर्सी खाली मिली। सीएमओ डा यूबी सिंह के पहुंचने की सूचना मिलते ही दो दर्जन से अधिक नगरवासी अस्पताल पहुंच गए और प्रभारी चिकित्साधिकारी की कार्यशैली को लेकर शिकायतों का पुलिंदा खोल दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रभारी समय से अस्पताल नहीं पहुंचते, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने प्रभारी को तत्काल हटाकर दूसरे की नियुक्ति की मांग की। नगरवासियों ने करीब एक माह पहले हुई उस घटना का भी जिक्र किया जिसमें बहुआ के शास्त्री नगर निवासी राम आसरे कुशवाहा की अ...