Fatehpur News: ओवरलोडिंग की जांच कर रहे अधिकारी को घेर बनाया दबाव
फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता । किशनपुर क्षेत्र में ओवरलोड मौरंग परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने गए खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त को उस वक्त भारी विरोध और अराजकता का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने एक ओवरलोड डंपर को पकड़ लिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कथित तौर पर मौरंग माफियाओं ने अधिकारी की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। आखिरकार पुलिस बल की मदद से अधिकारी को सुरक्षित रूप से नगर बाईपास तक पहुंचाया गया। गुरुवार देर शाम सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा वीरेंद्र कुशवाहा विजयीपुर चेक प्वाइंट में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के और ओवरलोड दिख रहे एक मौरंग लदे डंपर को रोकने का प्रयास किया गया। अधिकारी को देखकर चालक ने हड़बड़ी में डंपर को धाता रोड की तरफ मोड़ दिया और जांच अधिकारी द्वारा पीछा किए जाने पर कुछ दूरी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.