फतेहपुर, अगस्त 9 -- Fatehpur News: हसवां। सावन मास में कस्बा सहित गांव शंकरपुर, चक मियापुर के कांवरिया रविवार को दर्जनों कांवरियों ने गंगाजल लेने के लिए सुंदर कावड़ सजाकर ओमघाट भिटौरा के लिए कूच किया। हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कस्बे के ट्रांसफार्मर चौराहा के समीप ग्रामीणों ने सभी कांवड़ियों को तिलक लगाया और मुंह मीठा कराया। कावड़ियां डीजे की धुन में भक्ति गीतों में झूमते आगे बढे। पैदल यात्रा करते हुए बिलंदा के आनंदी माता मंदिर में थोड़ी देर रुकने के बाद भिटौरा के ओम घाट के लिए निकल पड़े। पैदल यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने कांवड़ियों को रोककर जलपान कराया और पुष्प वर्षा भी की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: भक्ति भाव के साथ डाक कांवड़ लेने रवाना हुए शिवभक्त बताया गया कि ओम घाट रात्रि विश्राम करेंगे। रात 1...