Fatehpur News: ऑनलाइन पर्चे के लिए सीएचसी में दो घंटे तक लाइन
फतेहपुर, जुलाई 20 -- Fatehpur News: हथगाम। सीएचसी में आनलाइन पर्चा व्यवस्था मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। सोमवार को पर्चा बनवाने के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग लाइनें होने के बावजूद लोगों को करीब दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कई मरीज परेशान होकर बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। अन्य लोगों ने घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद पर्चा बनवाया। अस्पताल में पर्चा काउंटर में लाइन में लगी मरीज शहनाज बेगम निवासी शाहपुर और कुसमा देवी निवासी चकभुनगापुर ने बताया कि वह सुबह करीब दस बजे से कतार में खड़ी हैं लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद भी उनका पर्चा नहीं बन सका। उनका कहना था कि पहले आफलाइन पर्चा व्यवस्था में इतनी परेशानी नहीं होती थी। आनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद पहले प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.