फतेहपुर, अक्टूबर 14 -- Fatehpur News: बिंदकी। बिंदकी से फतेहपुर के लिए प्राइवेट बसों का अड्डा वर्षो से पशु चिकित्सालय के सामने से संचालित होता आ रहा है। वर्तमान में ऑटो और ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से बसों का संचालन लगभग ठप हो गया है। शादी बारातों में बुकिंग मात्र से ही गाड़ियों की मेनटीनेंस और जैसे तैसे घर का खर्च उठा रहे है। इसी समस्या को देखते हुए प्राइवेट बसों के मालिक और चालक कोतवाली पहुंचे और कोतवाल के सामने अपनी पीड़ा बयां की। कहा कि ऑटो और ई-रिक्शा बस अडडा से सवारियां भरते है, विरोध करने पर बसों के पीछे ही गाड़ी खड़ी कर सवारी भरते है। नंबर में एक बस खड़ी होती है और दिन भर खड़ी रहती है, स्थिति यह है कि कभी भी गाड़ियां बिक सकती है। प्राइवेट बसों के मालिको और चालकों ने पुलिस से कहा कि ऑटो और ई-रिक्शा का स्थान निर्धारित कर दिया जाए। कोतवाल शैल...