फतेहपुर, अक्टूबर 5 -- Fatehpur News: चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में कंसपुर ओवरब्रिज के पास रविवार रात आठ बजे तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के दलाबला खेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय अरुण कुमार साइकिल से मुरादीपुर की ओर जा रहा था। कंसपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो नेसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अरुण गंभीर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...