Fatehpur News: एसीपी के हक के लिए भटक रहे सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी
फतेहपुर, अगस्त 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सीएचसी कुसुम्भी से सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डा. आफाक अहमद को एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी एसीपी का लाभ नहीं मिल सका है। अपने हक के लिए उन्होंने महानिदेशक आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि एसीपी का लाभ स्वीकृत नहीं होने पर कोर्ट की शरण लेंगे। डा. अहमद ने बताया कि उन्होंने 14 जून 2010 को सेवा ग्रहण की थी। 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी होने के बाद उन्हें 14 जून 2020 से एसीपी का लाभ मिलना था। इसके लिए प्रक्रिया पूरी करते हुए सीएमओ फतेहपुर की ओर से मार्च 2022 में प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया था। इसके बाद जून 2025 में दस्तावेजों के साथ दोबारा प्रस्ताव भेजे जाने की बात भी सामने आई। इसके बावजूद अब तक एसीपी स्वीकृत न होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.