Fatehpur News: एसपी ने 200 जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी
फतेहपुर, अगस्त 3 -- Fatehpur News: फतेहपुर। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अस्ती में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पहुंच कर जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय भ्रमण के दौरान एसपी ने यहां की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने विद्यालय की सुसज्जित लाइब्रेरी, एक्टिविटी हॉल, किचन गार्डन, आकर्षक कक्षाओं तथा स्वच्छ एवं सुंदर परिसर को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में इस प्रकार का प्रेरणादायी वातावरण अन्य विद्यालयों के लिए भी उदाहरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.