फतेहपुर, जुलाई 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों में बुधवार जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसडीएम अश्वनी पाण्डेय व सीओ खागा रविप्रकाश ने किया। दोनों अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में कुल सात रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इनमें एसडीएम , सीओ के अलावा प्रमोद कुमार, अजय, अमित कुमार, सुशील कुमार भास्कर और मंजूर अहमद शामिल रहे। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से डा. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में अशोक शुक्ल, दीपाली वर्मा, नरेंद्र सिंह एवं अजय कुमार ने शिविर का संचालन किया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से नियमित र...