फतेहपुर, अगस्त 8 -- Fatehpur News: औंग। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ प्रभावित गांव का एसडीएम बिंदकी ने राजस्व व पुलिस की टीम के साथ जायजा लिया। उन्होने बाढ़ चौकियों को तत्काल तैयार करने व बाढ़ प्रभावित गांवों पर नजर रखने की हिदायत दी। जिससे प्रभावित होने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्याएं न हो सकें। एसडीएम बिंदकी निशांत तिवारी ने बाढ प्रभावित अभयपुर के मजरे बिंदकी फारम, बेनीखेड़ा के मजरे आशापुर पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात कर होने वाली परेशानियों को जाना। साथ ही जलस्तर का जायजा लिया उन्होने लेखपाल शुभम सिंह, अभिषेक शिवहरे को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ चौकियों की साफ-सफाई करवाकर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। हालांकि अभी बाढ़ की स्थित नहीं बन रही है लेकिन पानी बढ़ने पर तत्काल ग्रामीणों को बाढ़ चौकियों में पहुंचाए जाने के निर्देश दिए...