Fatehpur News: एसडीएम ने ओवरलोड दो डंपर सीज किए
फतेहपुर, अक्टूबर 19 -- Fatehpur News: खागा। किशुनपुर रोड पर सोमवार सुबह एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बिना प्रपत्र के ओवरलोड गिट्टी लेकर जा रहे दो डंपरों को सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही मार्ग पर ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और डंपरों व ट्रकों की आवाजाही थम गई। सोमवार सुबह करीब आठ बजे विजयीपुर चौराहे के समीप तैनात टास्क फोर्स के कर्मचारियों को चकमा देकर दो ओवरलोड डंपर बिना जरूरी प्रपत्रों के निकल रहे थे। इसी दौरान किशुनपुर रोड स्थित अधिकारी आवास के सामने एसडीएम ने दोनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया। वहीं ओवरब्रिज पार कर चुके एक अन्य डंपर के चालक ने संकरे रास्ते से वाहन मोड़कर हरदों गांव की ओर वापसी कर ली।एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.