Fatehpur News: एफआईआर दर्ज होने के बाद वादियों तक पहुंचाई जा रही प्रति
फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। अभियोग पंजीकृत होने के बाद एफआईआर की प्रति हासिल करने के लिए वादियों को थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए पुलिस की ओर से शुरु की गई पहल का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया गया है। 20 अगस्त से तीन अक्तूबर तक दर्ज हुए 805 मुकदमों में आमजन से संबंधित 693 मामलों के सभी वादियों को एफआईआर की प्रति उपलब्ध करा दी गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस अवधि में पंजीकृत कुल 805 अभियोगों में 112 मामलों में वादी स्वयं पुलिस थी, शेष 693 अभियोग आमजन से संबंधित थे। इन सभी 693 मामलों में संबंधित वादियों तक एफआईआर की प्रति पहुंचाई गई। इनमें 365 वादियों को व्हाट्सएप के माध्यम से एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराई गई, जबकि 255 वादियों ने संबंधित थाने से इसकी प्रति प्राप्त की। वहीं, 73 मामलों में पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.