Fatehpur News: एडीएम को ज्ञापन दे गिनाई समस्याएं
फतेहपुर, अगस्त 3 -- Fatehpur News: फतेहपुर। एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में तेलियानी ब्लाक की ग्राम पंचायत माधव मेदनीपुर के ग्रामीणों ने समस्याएं गिनाते हुए एडीएम को ज्ञापन देकर निजाता की मांग की। बताया कि पीएम आवास योजना के तहत अवैध धन उगाही की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए, नहर में अवैध अवरोध हटाकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाए, सरकारी तालाबों, मार्गों सहित चकरोडों से अतिक्रमण हटवाया जाए, सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान के अलावा उदित अवस्थी, श्रीवास आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नगर पालिका भरवारी में भ्रष्टाचार का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.