Fatehpur News: एटीएम में कार्ड बदल 70 हजार निकाले
फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के गांधीनगर निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि वह 19 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे रुपये निकालने के लिए बिंदकी बस स्टॉप स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पहुंचे थे। वह एटीएम से रुपये निकालने की प्रक्रिया कर रहे थे, तभी दो युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक युवक उनके पीछे खड़ा हो गया, जबकि दूसरा एटीएम के बाहर मौजूद रहा। पीछे खड़े युवक ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया गया। वह एटीएम से बाहर निकल गए। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने के लगातार संदेश आने लगे। संदेश देखकर उन्होंने खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 70 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.