Fatehpur News: एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उड़ाए हजारों
फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता कोतवाली के नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ पर एक युवक को गुमराह कर टप्पेबाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से हजारों रुपए पार कर दिए। पीड़ित की ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना का विवरण किशनपुर थाने के एकडला निवासी सुल्ताना पुत्र सुखबीर 16 जून को शाम खागा नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से नकदी निकालने आया था। पीड़ित ने सबसे पहले एटीएम से पांच सौ रुपए निकाले। इसी दौरान उसके ठीक पीछे खड़े दो अज्ञात युवकों ने उसे बातों में उलझाया और गुमराह कर बेहद शातिर तरीके से उसका असली एटीएम कार्ड बदल लिया और वहां से चुपचाप चले गए। कुछ ही पलों बाद जब पीड़ित सुल्ताना ने दोबारा पैसे निकालने का प्रयास किया तो मशीन से रुपये नहीं निकले। पीड़ित ने एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.