फतेहपुर, अगस्त 18 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता खागा टाउन उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवीए हाईटेंशन लाइन में मंगलवार की दोपहर एक कौवा फंस गया जिससे लाइन में आने वाली फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं शहर के आबूनगर, मुराइनटोला सहित बहुआ व दतौली उपकेंद्र संग करीब 12 फीडर घंटो ब्रेक डाउन रहे जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित खागा टाउन को जाने वाली लाइन में कौवा फंस जाने के कारण उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो जाने से इससे पोषित होने वाले सभी फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। विभागीय स्टाफ ने पेट्रोलिंग कर कौवे को निकालने के बाद फाल्ट को दुरुस्त कर करीब दो घंटे बाद आपूर्ति को बहाल कराया। इसी प्रकार शहर के आबूनगर उपकेंद्र केा जाने वाली 33 केवीए की अंडरग्राउंड लाइन का केबल बक्सा रेलवे क्रासिंग ...