Fatehpur News: एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
फतेहपुर, अगस्त 5 -- Fatehpur News: थरियांव। थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में बुधवार दोपहर एक एचटी लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। गांव निवासी 50 वर्षीय हीरालाल गांव में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार दोपहर खेतों में मजदूरी करने गया था। दोपहर करीब तीन बजे बारिस होने से एचटी लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया। जिससे मजदूरी कर लौट रहे हीरालाल को करंट लग गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी सुनीता देवी, बेटा लवकुश, छंगू ,रोहित बेटी ममता देवी, गौरी देवी का रो रोकर बेहाल है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: खेत पर घास लेने पहुंची महिला की झटका करंट से मौत थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.